फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर भेजी गईं उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को कुंडा तहसील के परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। एडीएम आदित्य प्रजापति की निगरानी में केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्किाएं प्रदान की गईं। प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने बताया कि छह फरवरी तक जीआईसी से जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेज दी जाएंगी। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि 18 फरवरी से यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जनपद में करीब चार लाख उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड ने भेजी हैं। जीआईसी में तहसीलवार उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को कुंडा तहसील के परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गईं। बृहस्पतिवार को लालगंज व रानीगंज तहसील के परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाएं प्रदान की जाएंगी। जबकि शुक्रवार को सदर व पट्टी तहसील के केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी।
जीआईसी में ट्रक से पहुंचे प्रश्नपत्र
यूपी बोर्ड ने बुधवार को ट्रक से हाईस्कूल व इंटर के प्रश्नपत्रों को शहर स्थित जीआईसी में भिजवाया है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने प्रश्नपत्रों को विशेष कक्ष में रखवाया। अब तक जीआईसी में दो ट्रकों से प्रश्नपत्र भेजे जा चुके हैं। बोर्ड शुक्रवार को दो ट्रकों से प्रश्नपत्रों को भेजेगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि पुलिस निगरानी में प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखवाया गया। कंट्रोल रूम से कक्ष की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों को प्रश्न पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें