पुलिस को सूचना मिली थी कि कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव निवासी उस्मान (40) ताला चौकी से आगे मीरनपुर जंगल मे गोकशी करने वाला है। कंधई थाना प्रभारी और सीओ पट्टी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
रविवार की देर रात पशु तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है। घायलावस्था में उसे पुलिस कस्टडी में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। आरोपी के ऊपर 25 हजार हजार रुपये का इनाम है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव निवासी उस्मान (40) ताला चौकी से आगे मीरनपुर जंगल मे गोकशी करने वाला है। कंधई थाना प्रभारी और सीओ पट्टी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकार पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी पर अलग-अलग थानों में लूट गोकशी समेत विभिन्न धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह 25000 का इनामियां भी है।