लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर राईपुर गांव के समीप शुक्रवार को परिजनों से नाराज किशोर ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी।
रोते-बिलखते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा निवासी सनी कुमार विश्वकर्मा (14) पुत्र रामसमुझ विश्वकर्मा दसवीं का छात्र था। चार भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था।
घरवालों से वह किसी बात को लेकर जिद पर अड़ा था। जिसे लेकर उसे मां ने फटकार लगा दी। इससे नाराज होकर वह शुक्रवार को घर से निकल पड़ा। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग पर राईपुर गांव के समीप बनारस से लखनऊ जा रही जनता एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस के साथ सनी के परिजन को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक किशोर के पिता ने बताया कि वह मनोरोगी था। उसका इलाज चल रहा था।