prayagraj news : विश्वनाथगंज विधायक के समर्थकों के द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : prayagraj
घटना एक दिन पहले अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मऊआइमा के रामफल इनामरी स्थित टोल प्लाजा पर हुई थी। आरोप है कि टोल मांगने पर प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधायक आरके वर्मा के समर्थकों ने कर्मचारियों को पीट दिया था। घटना से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ। रविवार दोपहर भुक्तभोगी कर्मचारियों ने मऊआइमा थाने पहुंचकर तहरीर दी।
prayagraj news : विश्वनाथगंज विधायक के समर्थकों के द्वारा मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
- फोटो : prayagraj
आरोप लगाया कि पास दिखाने को कहने पर विधायक के कहने पर उनके तीन सरकारी सुरक्षाकर्मियों व 10 अन्य समर्थकों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटा। असलहा तानकर जान से मारने को धमकाया। साथ ही बैरियर समेत अन्य चीजें तोड़ दीं। भुक्तभोगी दीपक सिंह, वैभव,प्रीतम, आजाद की ओर से दी गई तहरीर में विधायक समेत अन्य पर रिपोर्टदर्ज करने की मांग की गई।
शिफ्ट इंचार्ज जौनपुर निवासी दीपक ने आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद इंस्पेक्टर रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं हुए। मामले में इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव ही नहीं की। उधर अफसर भी गोलमोल बातें करते रहे। सीओ अमिता सिंह ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं हो सकी है। लेकिन जब उनसे तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट न दर्ज होने संबंधी आरोपों के बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि वह जानकारी करने के बाद ही कुछ बता पाएंगी।