फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बहन की फटकार से नाराज छात्र गायब, परिजन हलाकान

Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नागपंचमी पर्व पर विद्यालय में क्रिकेट देख विलंब से घर पहुंचे छोटे भाई को बहन ने फटकार लगाई। इससे नाराज होकर छात्र घर छोड़कर चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन

सांगीपुर के भुड़हा निवासी 15 वर्षीय आयर्ष सिंह जूही स्थित एक स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। उसके पिता बृजेंद्र सिंह की कुछ दिनों पहले मौत हो चुकी है। मंगलवार को नागपंचमी पर आयर्ष सांगीपुर स्थित विद्यालय में क्रिकेट प्रतियोगिता देखने गया। घर वापस लौटने में उसे विलंब हो गया।
घर लौटने पर बड़ी बहन ने उसे डाट लगाई। समय से घर आने की नसीहत भी दी। यह बात आयर्ष को नगवार लगी। शाम को वह घर छोड़कर कहीं चला गया। रात भर परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को परिजन सांगीपुर थाने पहुंचे और अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। सांगीपुर एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छात्र की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें