फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की हत्या से गुस्साए व्यापारियों ने आधे घंटे तक नहीं जाने दिया घटनास्थल पर, जताते रहे विरोध

विज्ञापन
पट्टी के रायपुर रोड पर बदमाशों द्वारा सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना के बाद मौके पर प? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पट्टी कस्बे में सरेशाम दुकान बंदकर घर जा रहे सराफ की गोली मारकर हत्या और दस लाख के जेवर और नगदी की घटना से गुस्साए व्यापारियों ने घटनास्थल पर जा रहे एसपी और एएसपी पूर्वी की गाड़ी रोक ली। नाराज व्यापारी दोनों अफसरों के सामने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। अफसरों के समझाने के बाद भी व्यापारी मानने के लिए तैयार नहीं थे। करीब आधे घंटे तक उन्होंने दोनों अफसरों को रोके रखा।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब छह बजे पट्टी में सराफ की हत्या और लूट की जानकारी होने के बाद एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी घटनास्थल पर जा रहे थे। इस दौरान चौके में जुटे व्यापारियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। थोड़ी ही देर बाद पीछे से एसपी शिवहरि मीना भी पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने उनकी भी गाड़ी रोक ली और सराफ की हत्या को लेकर विरोध जताने लगे।
एसपी काफी देर तक व्यापारियों को समझातेे रहे, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थे। गुस्साए व्यापारी घटना के लिए पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा थे। उनका कहना था कि पुलिस की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। जिले में बदमाश मनमानी पर उतारू हैं। व्यापारियों के साथ सरेआम लूट-छिनैती, हत्या और डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा पा रही है। इस दौरान लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। करीब आधे घंटे तक चली तकरार के बाद एसपी ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें जिले में आए हुए अभी सिर्फ दो दिन हुए हैं। थोड़ा समय दीजिए, उन्होंने एक व्यापारी को मारा है। हम तीन बदमाशों को गिराएंगे। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। तब जाकर एसपी और एएसपी पूर्वी घटनास्थल के लिए रवाना हो सके।
व्यापार मंडल का बंदी का एलान, आज से करेंगे प्रदर्शन
पट्टी कस्बे में सराफ की हत्या कर दस लाख के जेवरात लूटने की घटना से नाराज व्यापारियों ने रविवार से बंदी का एलान किया है। रविवार से पट्टी की सारी दुकानें बंद रहेंगी। व्यापारी चौक में जुटकर प्रदर्शन करेंगे।
शहर में सराफा कारोबारी की दुकान में घुसकर 90 लाख की डकैती और शनिवार शाम पट्टी पट्टी में सराफ की हत्या दस लाख के जेवरात लूटने की घटना से जिलेभर के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को पट्टी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजी ऊमरवैश्य ने रविवार से पट्टी में बंदी का एलान किया है। घटना के बाद उन्होंने नगर में घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रख्रने के लिए कहा। व्यापार मंडल के सदस्यों की अगुवाई में पट्टी के व्यापारी चौक में जुटकर घटना के विरोध में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें