फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से आंगनगाड़ी कार्यकर्ता की मौत

विज्ञापन
Anganwadi worker killed in collision with Bolero - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बाजार से खरीदारी कर साइकिल से घर लौट रहे साइकिल सवार दंपती को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दर्दनाक मौत हो गई। पति की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के नगरिया निवासी श्याम सुंदर यादव (56) मंगलवार को अपनी पत्नी इंद्रावती (54) के साथ साइकिल लेकर बाजार गया था। जहां से किराने का सामान व दवा लेकर वह घर जा रहा था।
नगरिया मोड़ पर तेज रफ्तार से विद्युत विभाग कुंडा की बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी इंद्रावती की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर यादव को डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक इंद्रावती कानूपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। ग्रामीणों ने घटना के बाद बोलेरो को रोक लिया। सूचना मिलने पर भागकर जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बोलेरो सवार लोगोें को थाने ले गई। जेठवारा थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें