फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 20 रुपये का लालच देकर मासूम बालिका से दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने खेल रही मासूम बालिका को 20 रुपये का लालच देकर पड़ोसी युवक ने दरिंदगी की। शिकायत पर पुलिस ने खून से लथपथ बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। परिजनों ने बताया कि आरोपी को रात में पकड़कर पुलिस ले गई लेकिन थाने से छोड़ दिया। हालांकि चर्चा है कि वह पुलिसकर्मियों को झांसा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

उदयपुर थाने के एक गांव में शुक्रवार की शाम हुई घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी मासूम बेटी को खेलते समय बगल के रहने वाले राज सिंह ने बीस रुपये का लालच देकर सुनसान स्थान पर ले गया। उसके साथ दरिंदगी की। उसकी चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। खून से लथपथ व बेहोश मिली बेटी को लेकर नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां देर रात होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी को थाने ले गई और भोर में छोड़ दिया। इधर दरिंदगी की शिकार पीड़िता को शनिवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिजन उदयपुर थाने लेकर पहुंचे।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजू सिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पीड़िता को उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ा नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें