फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टंकी पर चढ़े बिजली मिस्त्री की करंट लगने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गौरामाफी पानी की टंकी लाइन की मरम्मत करने पहुंचे बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा निवासी सचिन चौधरी (28) बिजली मिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह जल निगम के ठेकेदार पानी की टंकी की खराब लाइन की मरम्मत के लिए सचिन को बुलाया। परिजनों के अनुसार, सचिन ने उपकेंद्र आसपुर देवसरा से शटडाउन लिया। तारों की मरम्मत के दौरान अचानक आपूर्ति चालू होने से मिस्त्री करंट की चपेट में आकर टंकी से नीचे गिर गया।
आननफानन उसे लेकर सीएचसी अमरगढ़ पहुंचे। चिकित्सकों ने बिजली मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें