फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फरार आरोपी को जीआरपी ने महिला की वेशभूषा में पकड़ा

विज्ञापन
जीआरपी द्वारा गिरफ्तार फरार अपराधी महिला बनकर भीख मांगते हुए। जीआरपी
विज्ञापन
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए महिला की वेशभूषा धारण की। बृहस्पतिवार को आरोपी को लखनऊ स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। प्रतापगढ़ जीआरआई ने आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन

जीआरपी एसओ पंकज भाष्कर ने बताया कि नगर पंचायत अंतू कस्बा निवासी संजय कुमार 15 साल पहले ट्रेनों में यात्रियों के साथ लूटपाट करता था। क्राॅसिंग के पास ट्रेन की रफ्तार कम होती थी तो वह मौका पाकर कूद जाता था।
उसके खिलाफ जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह पुलिस पकड़ से दूर चल रहा था। न्यायालय ने जमीन कुर्क का आदेश दिया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को संजय को लखनऊ स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसने पुलिस से बचने के चक्कर में वेशभूषा बदली थी।
विज्ञापन

चलती ट्रेन से कूदने के चक्कर में कटा एक पैर
जीआरपी एसओ ने बताया कि आरोपी संजय एक यात्री का बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूद रहा था। पैर फिसलने से ट्रैक पर चला गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया था। इसके बाद वह महिला की वेशभूषा में ट्रेनों में यात्रियों से पैसा मांगने लगा था। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

जीआरपी ने जहरखुरान को पकड़ा
जीआरपी एसओ पंकज भाष्कर ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर रुपये और जेवरात से भरा बैग लेकर भागने वाले आरोपी को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान कोतवाली देहात के कटरामेदनीगंज निवासी कयाम पुत्र मोहम्मद सिराज के रूप में हुई है। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें