फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : चेकिंग के दौरान सीओ की वर्दी फाड़ने की कोशिश, गनर को पीटा

Wed, 17 Feb 2021 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
prayagraj news : बदमाशों के हमले में घायल सिपाही। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

शहर के सदर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार सगे भाई पुलिस से भिड़ गए। सीओ सिटी अभय पांडेय से अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ने की कोशिश की। गनर अनिल यादव को पीट दिया। दोनों को काबू में करने के बाद पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। वहां भी पुलिस व युवकों को छुड़ाने पहुंचे करीबियों के बीच धक्कामुक्की हुई। कोतवाली में काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सदर चौराहे पर बुधवार दोपहर भुलियापुर चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां सीओ सिटी अभय पांडेय भी पहुंच गए। इस बीच बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक कर बाइक के कागजात मांगे और हेलमेट न लगाने की वजह पूछी। बाइक के पेपर व हेलमेट न लगाने का जवाब देने के बजाय दोनों पुलिसकर्मियों से पूछने लगे कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया है। इसके बाद दोनों मोबाइल से पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाने लगे। यह देख सिपाहियों ने विरोध जताया, मगर युवक मानने को तैयार नहीं थे। 

विज्ञापन

prayagraj news : सीओ पर हमले के आरोप में पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : prayagraj
इस बीच सीओ सिटी अभय पांडेय व उनके गनर अनिल यादव दोनों युवकों के पास पहुंचे। वीडियो बनाने से अनिल ने मना किया तो युवक उनसे उलझ गए। युवकों ने सीओ का बिल्ला नोंच लिया और अभद्रता करते हुए वर्दी फाड़ने की कोशिश की। गनर दौड़ा तो उस पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट करने लगे। यह देख अन्य पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। किसी तरह उन पर काबू पाने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें लेकर कोतवाली चले गए। बाद में युवकों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। वहां परिवार के लोग पुलिस पर युवकों की पिटाई व हिरासत में लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

कोतवाली परिसर से बाहर करने के दौरान पुलिस से लोगों की धक्कामुक्की भी हुई। इस मामले में भुलियापुर चौकी प्रभारी शनि कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में प्रशांत मिश्रा व निशांत मिश्रा पुत्र नरेंद्र मिश्रा निवासी पंजाबी कालोनी बलीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपियों का चालान न्यायालय भेजा गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। घायल गनर अनिल यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

आरोपी दोनों भाई हैं इंजीनियर

सीओ सिटी अभय पांडेय से अभद्रता व उनके गनर अनिल पर हमला करने वाले प्रशांत व निशांत ने बीटेक की पढ़ाई की है। प्रशांत किसी कंपनी में इंजीनियर है। दोनों भाइयों को छुड़ाने के लिए कोतवाली के बाहर करीबी डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें