फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: हाईवे पर रातभर महिला के शव को रौंदते रहे वाहन, खून से लाल हुई सड़क, झाड़ू लगाकर अंगों को किया इकट्ठा

Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
भागदौड़ भरी जिंदगी में संवेदनशीलता बहुत पीछे छूट गई है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर प्रतापगढ़ जिले में रंगौली कनिस्ता के करीब हादसे का शिकार हुई एक महिला के शव को ट्रक रातभर रौंदते रहे, जिससे पूरी सड़क खून से लाल हो गई। 
विज्ञापन


सुबह जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने झाड़ू लगाकर क्षत-विक्षत शव के अवशेष को पोटली में एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके से मृतका की साड़ी मिली है।

प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के रंगौली कनिस्ता में सोमवार की देर रात एक अज्ञात महिला प्रयागराज से भुपियामऊ की ओर आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रात के समय आसपास के लोग भी गहरी नींद में सो रहे थे। 
विज्ञापन


बाइक सवारों का आवागमन भी कम था, जिसके चलते रात भर महिला का शव सड़क पर पड़ा रहा और वाहन शव को रौंदते रहे। खास बात यह रही कि हादसे की भनक हाईवे पर चेकिंग करने वाली पुलिस के साथ ही चीता मोबाइल को भी नहीं लगी। 
विज्ञापन

शव पर कई वाहनों के गुजरने से काफी दूर तक सड़क खून से लाल हो गई। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर भुपियामऊ पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद दूर-दूर तक महिला के बिखरे शव के टुकड़े को झाड़ू लगाकर एकत्र करती रही। 

मौके से शव के करीब ही फटी हुई साड़ी मिली, जिससे शव महिला के होने की बात साफ हो सकी। क्षत विक्षत शवों के टुकड़ों की पोटली बनाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

प्रभारी नगर कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि देर रात घटना हुई थी। प्रयागराज से आने वाले वाहनों की अनदेखी के कारण महिला के शव की दुर्गति हुई है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें