मानधाता के मल्हूपुर विद्यालय में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। कोच
मानधाता ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हूपुर में सोमवार को विद्यालय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मुकाबले में कौटिल्य ग्रुप ने भाभा ग्रुप को 25-15 के अंतर से हराया। विद्यालय में विद्यार्थियों को दो समूहों में बांटकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। खो-खो मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रभारी प्रधानाध्यापक रमाशंकर ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर शिक्षक मनोज सिंह, अंजनी पांडेय, संतोष मिश्रा, श्याम प्रकाश और कोच अजय कुमार उपस्थित रहे।