फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबिका हत्याकांड (1): पहले सिर पर वार कर किया बेहोश, फिर पेड़ में बांध पेट्रोल छिड़ककर जिंदा फूंक दिया अंबिका को 

Tue, 02 Jun 2020 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फतनपुर थाने के भुजैनी गांव में पेड़ से बांधकर जिंदा जलाए गए युवक के बिलखते परिजन। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
महिला सिपाही के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीर वायरल करने के मामले में जेल से अंतरिम जमानत पर छूटे अंबिका प्रसाद पटेल को जिंदा जलाने की घटना पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई। घर से फोन पर बात करते हुए निकले अंबिका के सिर पर पहले किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया। इससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद हत्यारों ने उसे बाग में यूकेलिप्टस के पेड़ से लोहे के तार से तीन जगह बांधने के बाद पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नहर की ओर दो बाइकों से भाग निकले। मौके से पेट्रोल वाली कोल्डड्रिंक की बोतल बरामद हुई है। पुलिस को शव निकालने के लिए पेड़ के तने को काटना पड़ा। बेटी महिला आरक्षी की फोटो फेसबुक पर वायरल करने से पिता हरिशंकर पटेल अंबिका से बुरी तरह खार खाया था। वह काफी समय से मौके की तलाश में था। 

 

फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव स्थित बगीचा जहां पेड़ से बांधकर युवक अंबिका को जिंदा जलाया गया। - फोटो : pratapgarh
फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी निवासी अंबिका प्रसाद पटेल पुत्र रणविजय पटेल गांव की ही एक युवती से प्यार करता था। यह बात युवती के परिवारवालों को पसंद नहीं थी। युवती के पुलिस विभाग में भर्ती होने के बाद अंबिका की उससे दूरी बन गई। कुछ दिनों पहले अंबिका ने युवती के नाम से बनी फर्जी फेसबुक आईडी पर उसके साथ अपनी तस्वीरें अपलोड कर दी थीं। जिसके बाद युवती के पिता हरिशंकर पटेल ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक अप्रैल को वह अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद घर आया। परिजनों का आरोप है कि महिला सिपाही के परिवार के लोग उसे बराबर धमकी दे रहे थे। सोमवार की रात करीब सवा सात बजे अंबिका फोन पर बात करते हुए घर से नहर पुलिया की ओर जाने के लिए निकला। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा। बाद में परिवार के लोगों को अंबिका को पेड़ में बांधकर जिंदा जलाने की जानकारी हुई।

 

अंबिका प्रसाद पटेल। फाइल फोटो - फोटो : pratapgarh
सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि मौके से कोल्डड्रिंक की बोतल मिली है। जिसमे पेट्रोल बचा था। अंबिका की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। सूत्रों के अनुसार उसके सिर वजनदार हथियार से प्रहार किया गया था। जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे पेड़ से बांधने के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने रात करीब सवा आठ बजे दो बाइक से चार लोगों को नहर पुलिया की ओर जाते देखा भी था। आशंका जताई जा रही है कि बाइक से भागने वालों ने ही घटना को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन

फतनपुर के भुजैनी में जिंदा जलाए गए युवक के पोस्टमार्टम के बाद सई किनारे प्रशासन की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करते परिजन। - फोटो : pratapgarh

बवाल टालने के लिए पुलिस ने सई नदी के तट पर करा दिया अंतिम संस्कार

फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी में अंबिका को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारने की घटना के बाद हुए बवाल को लेकर पुलिस सतर्क थी। शव घर पहुंचने पर दोबार बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस अफसरों ने परिवार व रिश्तेदारों को जिला अस्पताल बुला लिया। यहां सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय पांडेय भी मौजूद रहे। रानीगंज विधायक धीरज ओझा भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। परिजन व रिश्तेदारों की मौजूदगी में पुलिस ने सई नदी के तट पर स्थित शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। अंतिम संस्कार की तैयारी पहले से ही कोतवाली पुलिस ने कर रखी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें