शहर के जीआईसी परिसर में ‘अमर उजाला’ का शॉपिंग फेस्टिवल मेला आम जनता के लिए शनिवार से खोल दिया गया। पंजाब के सूट और भदोही की कालीन लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
रविवार की शाम छह बजे डीएम डॉ. आदर्श सिंह औपचारिक शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में नन्हे बच्चे रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे।
पीबीडीसी और अभय शक्ति फाउण्डेशन के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान, पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश के उत्पादों से दुकानें सजी हुई हैं। अमर उजाला ने पहली बार शहर के जीआईसी परिसर में मेगा शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन कर दीपावली के पहले बेल्हावासियों को तोहफा दिया है।
महिलाओं के पंजाबी सूट के साथ पुरुषों के लिए भी पठानी सूट और कपडे़ मौजूद हैं, जिसे शनिवार को लोग खरीदारी करते रहे। साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज और रायल प्राइड पब्लिक स्कूल के नन्हें बच्चे अपनी कला को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगे। बच्चों के हुनर को विकसित करने के लिए प्रतिदिन यह कार्यक्रम चलता रहेगा।
मेले में विभिन्न प्रांतों के परिधानों के साथ ही रेडीमेड और हस्तशिल्प के सामान मिलेंगे। मेले में गृहस्थी के फर्नीचर, श्रृंगार, ऊनी कपड़ों के साथ ही बेटियों को कौशल विकास की शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मेले का औपचारिक शुभारंभ शाम छह बजे डीएम डॉ. आदर्श सिंह करेंगे। 24 अक्तूबर तक चलने वाले मेले में बेल्हावासी लजीज ब्यंजन का स्वाद चख सकेंगे। शॉपिंग फेस्टिवल में आकर्षक ज्वैलरी, फर्नीचर, कपड़े की लगभग डेढ़ सौ दुकानें सजी होंगी।बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला भी लगा हुआ है। शॉॅपिंग मेले में हीरो और गुरु इंटरप्राइजेज का विशेष सहयोग रहेगा।