न्यू एंजिल्स इंटर कालेज फुलवरिया में अपराजिता के बैनर तले आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों का ?
- फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को फुलवरिया स्थित एंजिल्स इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं के दांतों की जांच हुई। छात्राओं को बताया गया कि एक ब्रश का इस्तेमाल दो माह तक करने के साथ ही खाना खाने के बाद करीब तीन मिनट तक दांतों की सफाई नियमित रूप से करनी चाहिए।
शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवंतिका पांडेय बताया कि पुराने ब्रश से दांतो की सफाई नहीं करनी चाहिए। कम से कम तीन मिनट तक हल्के हाथ ब्रश से दांतों की सफाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खाना को खूब चबाने के बाद निगलना चाहिए। जिससे पेट के अंदर अन्य किसी प्रकार की बीमारी होने का खतरा न रह जाए। इसके बाद छात्राओं को संक्रामक बीमारी से बचाव के तरीके बताए गए। प्रबंधक डॉक्टर शाहिदा ने छात्राओं को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन वितरण कराया। सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल और उससे होने वाले फायदे के बारे में डॉक्टर ने जानकारी दिया। दंत चिकित्सक अवंतिका पांडेय ने कहा कि मुंह से दुर्गंध आने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आंख और दांत शरीर का प्रमुख अंग है। ऐसे में दोनों की देख रेख जरूरी है। इस मौके पर प्रबंधक डा. शाहिदा, प्रधानाचार्य डीके सोनी, विवेक ओझा, पूनम श्रीवास्तव, शकुंतला सिंह, रेखा शुक्ला, उदय बहादुर छात्रा निधि शर्मा, ज्योति सिंह, जय श्री पटेल, अंशुमान सिंह, अनुराधा, अनुपमा, नीलम, अंजली, रोशनी, रिचा, प्रीतम, विमला, अंजली, बबिता, कुसुम, सुमन आदि लोग मौजूद रहे।