फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को संदेश

विज्ञापन
अमर उजाला फांउडेशन के तत्वावधान में भगवत प्रसाद स्मारक इंटर कालेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने निबंध के माध्यम से अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

कुंडा नगर के तिलौरी बिहार रोड स्थित भगवत प्रसाद स्मारक इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रिंसिपल मनोज कुमार गुप्ता ने नारी सशक्ति करण की दिशा में बेटियों की सुरक्षा को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के साथ ही उन्हें शिक्षा भी समान रूप से मिलनी चाहिए। इसके लिए सरकार और समाज केा साझा प्रयास करना होगा।
इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संवर्धन, स्वच्छ भारत मिशन, समाज में नारी की नारी की भूमिका व निर्मल गंगा विषय पर अपने विचार निबंध के माध्यम से दिए। भारी संख्या में शामिल हुई छात्राओं को प्रिंसिपल सहित शिक्षकों ने प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही अव्वल आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक मनोज सिंह, विजय करन यादव, शिवेश पांडेय, शिव प्रताप, सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।

अमर उजाला फांउडेशन के तत्वावधान में भगवत प्रसाद स्मारक इंटर कालेज में आयोजित निबंध प्रतियोगिता - फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें