फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काश्मीरी साल की बढ़ी डिमांड

Tue, 18 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
शहर के जीआईसी परिसर में अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल मेले में ठंडी के दस्तक देते ही काश्मीरी साल की डिमांड बढ़ गई है। मेला  देखने के लिए उमड़ने वाली महिलाएं साल अधिक पसंद कर रही हैं। हालांकि श्रृंगार की दुकानों पर भी भारी भीड़ लगी हुई है। मंगलवार को श्री कांतपुर निवासी अनुग्रह मिश्र ने हीरो की अचीवर बाइक खरीदी।
विज्ञापन

जीआईसी परिसर में 24 अक्तूबर तक चलने वाले शॉपिंग फेस्टिवल मेले में आकर्षक का केंद्र जहां आधुनिक उत्पाद बने हुए हैं, वहीं बच्चों के लिए झूले मनोरंजन का केंद्र बने हुए हैं। दूर-दूर से आई दुकानों में काश्मीर की साल महिलाओं को अधिक पसंद आ रही है। रंग-बिरंगी साल को खरीदने के लिए दुकान पर भारी भीड़ उमड़ रही है।

रेडीमेड शर्ट खरीदने के  लिए किशोर और युवा पसंद कर रहे हैं। मेले में सबके आकर्षण का केंद्र झूला है। बच्चों और बड़ों के लिए बने अलग-अलग झूलों में महिलाएं और पुरुषों के मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

 मेला घूमने आए भुपियामऊ के श्रीकांतपुर निवासी अनुग्रह मिश्र ने अचीवर बाइक खरीदी। सिटी स्थित पीबीडीसी और अभय शक्ति फाउण्डेशन ने करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेले में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को हाथ में मेहंदी लगाई।

इस मौके पर अभय शक्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष राजकुमारी मृगांका सिंह भी मौजूद रही। मेले में ंराजस्थान, पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश के  उत्पादों से दुकानें सजी हुई हैं। मेले में विभिन्न प्रांतों के परिधानों के साथ ही, रेडीमेट और हस्तशिल्प के साथ ही फर्नीचर, श्रृंगार, ऊनी कपड़ों की देर शाम तक    लोग खरीदारी करते रहे। शॉॅपिंग मेले में हीरो, गुरु इंटरप्राइजेज, रायल    इवेंट एंड प्रमोशन का विशेष    सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें