फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के ही एक युवक पर पत्नी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के ही एक युवक पर पत्नी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

पशुशाला में सोने के दौरान ग्रामीण की मौत के मामले में गांव के ही युवक पर पत्नी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। इसमें घटना का कारण जानवर ले जाने का विवाद बताया गया है। फिलहाल पुलिस के मुकदमा दर्ज करने पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंधवा विजयीमऊ गांव निवासी राम गणेश पटेल (46) पुत्र पंचमलाल का शुक्रवार की रात बाग में बनी पशुशाला सोता था। शुक्रवार की रात में उसकी उसी पशुशाला मेें मौत हो गई थी। शरीर पर लगे चोटों के निशान को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। उधर, पुलिस को किसी जानवर के कुचलने का शक था। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की देर रात मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। सुबह पुलिस ने उसकी तहरीर पर गांव के ही जीतलाल पटेल पुत्र शंकरलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम से शव आने पर रविवार को परिजन अंत्येष्टि के लिए गंगा घाट के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी सांसद, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभापति संसदीय आचार समिति विनोद सोनकर शनिवार की देर शाम संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के विजईमऊ बंधवा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने गणेश लाल पटेल की हत्या पर परिजनों से मिलकर शोक जताया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से बात करके कार्रवाई करने की बात कही। उपजिलाधिकारी कुंडा से बात कर उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास, कृषि बीमा सहित अन्य सभी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। इसके बाद विजईमऊ निवासी प्रमोद सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद वह महमदपुर नरई में हरिकेश सिंह के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इसके बाद मीरापुर निवासी हनुमान तिवारी के यहां पहुंच कर सीएए पर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, कमलेश सोनकर, आलोक तिवारी, शीतला प्रसाद सोनकर, राकेश पटेल, दिनेश तिवारी, एमपी शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें