फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीएससी में फर्जी आधार कार्ड बनाने का आरोप, पुलिस के छापे में संचालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज क्षेत्र के हीरागंज बाजार स्थित जनसेवा केंद्र (सीएससी) में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे प्रयागराज की पुलिस टीम ने छापा मारा। फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में पुलिस ने सीएससी संचालक लवकुश और उसके भाई लवलेश को हिरासत में लिया है। लवलेश को पूछताछ के बाद थाने से छोड़ दिया गया। जबकि लवकुश को प्रयागराज लाया गया है।
विज्ञापन




हीरागंज बाजार निवासी लवकुश यादव घर के आगे के हिस्से में जनसेवा केंद्र का संचालन करता था। साथ ही वह दिन में करीब 10 किमी दूर बिहार ब्लॉक के देवरपट्टी स्थित ग्रामीण बैंक में आधार कार्ड बनाने का काम भी करता था।



शाम करीब पांच बजे के आसपास वह जनसेवा केंद्र पर पहुंचता था। बैंक में प्राप्त आवेदनों का आधार कार्ड जनसेवा केंद्र पर बनाता था। चर्चा है कि आधार कार्ड में संशोधन के नाम पर दोनों भाई ग्राहकों से दो से ढाई हजार रुपये की वसूली करते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि वह फर्जी आधार कार्ड भी बनाने का काम करते थे। इसकी शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने लवकुश और लवलेश को बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे सीएससी से हिरासत में लिया था।



सादे ड्रेस में पहुंची थी पुलिस

प्रयागराज पुलिस टीम सिविल ड्रेस में लवकुश के सीएससी केंद्र पहुंची। काफी देर तक वह केंद्र के आसपास टहलती रही। ग्राहक बनकर पुलिस के कुछ कर्मचारी केंद्र के अंदर जाकर बैठ गए। दोनों भाइयों के एक साथ मिलने पर पुलिस ने बातचीत के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया। जनसेवा केंद्र के कंप्यूटर, प्रिंटर व दूसरे उपकरण को भी प्रयागराज पुलिस ने कब्जे में लिया है।



बैंक खाते में जमा राशि अधिक होने की मिली जानकारी



पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संचालक के बैंक खाते में जमा धनराशि भी अधिक मात्रा में है। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर संचालक से पूछताछ कर रही है।
एटीएस ने दर्ज कराई थी एफआईआर
एटीएस प्रभारी प्रयागराज अनुज तिवारी ने फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में मुख्य सरगना धूमनगंज निवासी विवेक त्रिपाठी की गिरफ्तारी की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया गिरोह में प्रतापगढ़ के लवकुश सहित आठ लोग शामिल हैं। एटीएस प्रभारी की तहरीर पर प्रयागराज पुलिस ने लवकुश को जनसेवा केंद्र से पकड़ा है। मुख्य सरगना सहित 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।




वर्जन-



मामले की जांच पुलिस मुख्यालय लखनऊ से की जा रही है। प्रयागराज पुलिस टीम ने छापा मारकर जनसेवा केंद्र संचालक और उसके भाई को हिरासत में लिया है। फिलहाल कार्रवाई के संबंध यही जानकारी है।
विज्ञापन




- बृजनंदन राय, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें