फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में आल इज वेल

Tue, 16 Dec 2014 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिला जज उमेशचंद्र श्रीवास्तव संग अफसरों ने जनपद कारागार का निरीक्षण किया। दो घंटे से अधिक समय तक हुई छानबीन में सब कुछ ओके मिला।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश उमेशचंद्र श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव सोमवार दोपहर जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों को देख जेल में हड़कंप मच गया। जेल की बैरकों की छानबीन के साथ बंदियों से भी पूछताछ की गई। करीब दो घंटे तक कारागार में रहे अधिकारियों को जेल में सब कुछ आल इल वेल मिला। बतादें कि तीन दिसंबर को ही जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी और पूर्व पुलिस अधीक्षक अनंतदेव ने बीस थाने की पुलिस और पीएसी के साथ जेल में छापा मारकर बड़े पैमाने पर शराब की खाली बोतलों के साथ ही प्रतिबंधित सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन


तीन दिन पहले एडीएम पुनीत शुक्ला और एएसपी पूर्वी बृजेश मिश्र ने पुलिस बल के साथ रात दस बजे के करीब छापेमारी की थी। ताबड़तोड़ छापों से जेल में हड़कंप है। बंदियों ने छापामारी पर हंगामा भी किया था। सोमवार को फिर अफसरों के निरीक्षण से बंदी सहम गए। डिप्टी जेलर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जेल में निरीक्षण के बाद अधिकारियों को कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें