फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 किलो का केक काटकर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

विज्ञापन
Akhileshs birthday celebrated by cutting 21 kg cake - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 47वां जन्मदिन पार्टी के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया। 21 किलो का केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। 50 जरूरतमंदों को राहत पैकेट वितरित किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले 21 किलो का केक काटकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने पूर्व मंत्री प्रो.शिवाकांत ओझा, पूर्व सांसद सीएन सिंह, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं को खिलाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर लड्डू वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त 50 गरीब परिवारों को राशन पैकेट वितरण किया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत सभी वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने 2022 में अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। संचालन जिला महासचिव मो.अनीस खान ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भइयाराम पटेल, पूर्व प्रमुख शांति सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, अध्यक्ष महिला सभा महिमा गुप्ता, शबनम बानो, जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, मोहम्मद अनीस खान, जगदीश मौर्या, लालबहादुर सरोज, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खैरा, वासिक खान, विधानसभा अध्यक्ष रामअवध यादव काका, डा.शेरबहादुर यादव, डा. रामबहादुर पटेल, रामबचन यादव, चेयरमैन कटरामेदनीगंज सिराजुलहक, हरीश शुक्ला, सद्दाम हुसैन, इरफान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, बाबागंज में भी जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान युवा सपा नेता विनीत यादव ने केक काटा। अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान अजय यादव, शिव कुमार यादव, बंसीलाल सरोज, भगवानदास गौतम, रामचंद्र यादव, अजय यादव, शिवमूर्ति, लक्ष्मीकांत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली को किया रवाना
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान रैली को रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग की गाडिय़ों में बैनर एवं अन्य प्रचार सामाग्री लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके सिंह, डा. एएम नजीब, राजशेखर डीपीएम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें