फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ अजगरा महोत्सव का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौराणिक स्थल यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर आयोजित तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का गुरुवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ। अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में भारी भीड़ उमड़ी रही। देर शाम तक मेले की रंगत रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को सुबह से ही मेले में भीड़ जुटने लगी। क्षेत्रीय लोगों के साथ ही गैर जनपद से भी लोगों का जमावड़ा रहा। सुबह 10 बजे से मेले में तिल रखने की जगह नहीं रही। कार्यक्रमों की शुरुआत हुई तो पंडालों में भीड़ लग गई। कल्लू निराला, फौजदार सिंह, मनप्रीत भाई, लाल बहादुर ने बिरहा, आल्हा, कजरी पर तान छेड़ा तो तालियां गूंजने लगीं।
इसके बाद क्षेत्रीय कलाकार समीक्षा सिंह ने अशिक्षा, समाज में व्याप्त कुप्रथा आदि पर गीत के जरिए चोट किया। लोगों को जागरूक किया। इसके बाद नेहरू युवा केंद्र के कलाकरों ने राधा कृष्ण का नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। शिव तांडव की प्रस्तुति सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही। शिव तांडव पर कलाकारों ने जब नृत्य शुरू किया तो पंडाल में बोलबम- बोल बम के जयकारे गूंजने लगे। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। देरशाम तक कार्यक्रम का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

मिक्की माउस पर उछले बच्चे, ट्रेन से की सैर
महोत्सव के आखिरी दिन बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मिक्की माउस, ट्रेन, झूला, छोटा झूला का आनंद उठाया। कांउटर पर टिकट लेने के लिए अभिभावकों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने मिक्की माउस पर जमकर उछल कूद की।
एसडीएम लालगंज ने किया महोत्सव का समापन
तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव का समापन एसडीएम लालगंज विनीत उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि पौराणिक स्थल जिले की धरोहर हैं। ऐसे कार्यक्रमों से इनका अस्तित्व संरक्षित रहता है।
निर्झर प्रतापगढ़ी ने अजगर बाबा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अजगरा का यह पौराणिक स्थल किसी पर्यटन स्थल से कम नहीं है। इसके सौंदर्यीकरण के लिए पहल होनी चाहिए। समाजसेवी सीबी सिंह ने कहा कि यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल हमारे क्षेत्र की धरोहर नहीं बल्कि जिले पहचान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें