जिला अस्पताल में प्राइवेट वाहनों के खड़े होने के कारण जाम में फंसी एंबुलेंस।
- फोटो : PRATAPGARH
जिला अस्पताल परिसर में लंबा जाम लग गया। इससे रेफर मरीज को प्रयागराज लेकर जा रही एंबुलेंस आधे घंटे तक खड़ी रही। एंबुलेंस में मरीज तड़प रहा था। मरीज के साथ रहे तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अस्पताल चौकी की पुलिस पहुंची। करीब आधे घंटे के बाद एक चालक पहुंचा। अपनी गाड़ी को हटाया तो एंबुलेंस प्रयागराज के लिए रवाना हो सकी। यातायात पुलिस क्रेन भेजकर दूसरी गाड़ी को पुलिस लाइन उठा लाई।
जिला अस्पताल से सीएमएस आवास को जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ एक-एक वाहन खड़ा करने के बाद लोग कहीं चले गए थे। इस दौरान दमा के मरीज अंतू थाना के कपासी निवासी छोटेलाल को चिकित्सकों ने प्रयागराज के लिए रेफर किया था। परिजन एंबुलेंस से उसे लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। पटरी के दोनों किनारे वाहनों के खड़े होने के कारण एंबुलेंस आगे बढ़ नहीं पा रही थी।