जिले में प्रधान पद के दो, बीडीसी सदस्य के 11 और ग्राम पंचायत सदस्यों के 602 पदों के लिए हुए उपचुनाव के बाद सोमवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। प्रधान पद के दोनों पदों पर मृतक प्रधानों की पत्नियों को ग्रामीणों ने गांव का मुखिया चुना है।
रामपुर संग्रामगढ़ के प्रतापरुद्रपुर में प्रेमशीला और मंगरौरा के मदुरारानीगंज में उर्मिला यादव को प्रधान चुना गया है। सदर क्षेत्र के छह वार्डों में हुए बीडीसी सदस्यों का परिणाम दोपहर में ही जारी कर दिया गया। त्रिस्तरीय चुनाव में बैलेट पेपर की गड़बड़ी के कारण इन वार्डों में दोबारा चुनाव कराया गया था। जिले में ग्राम प्रधान की दो सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था। इसमें रामपुर संग्रामगढ़ के प्रतापरुद्रपुर में हरिकेश बहादुर सिंह और मंगरौरा के मदुरारानीगंज ग्राम पंचायत में रामसुख यादव की मौत होने से सीट खाली हुई थी।
प्रतापरुद्रपुर में हरिकेश बहादुर सिंह की पत्नी प्रेमशीला सिंह और मंगरौरा के मदुरारानीगंज में रामसुख यादव की पत्नी उर्मिला यादव को गांव की जनता ने अपना प्रधान चुना है। उर्मिला यादव को 698 मत मिले, जबकि करिश्मा पत्नी शेर अली को 569 मत मिले। रामपुर संग्रामगढ़ के प्रतापरुद्रपुर में प्रेमशीला सिंह को 904 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले अनंतराम को 812 मत मिले।
सदर विकास खंड में बीडीसी सदस्य के लिए हुई मतगणना में सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही। बीडीसी सदस्य के लिए हुए मतदान में संग्रामगढ़ किला से अमित कुमार, नेवादा कला से अल्पना मिश्रा, टेऊंगा प्रथम मनीष कुमार, टेऊंगा द्वितीय से सौरशा सिंह, जहनईपुर से केसरी यादव, कोहड़ा से अक्षयवरनाथ ने जीत दर्ज की है।
कालाकांकर के झोकवारा वार्ड के अवार्ड से अनीता सिंह, ब वार्ड से राजेश सिंह, केराव़डीह शहानाबानो, कुंडा के काटी अक्षयपुर श्यामपती, लालगंज के देवापुर से उमेश यादव को बीडीसी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया है। 602 ग्राम पंचायत सदस्यों का परिणाम भी जारी कर दिया गया है। जबकि जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 124 वार्ड खाली पड़े हैं।