फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइज होने के बाद ही बैरकों में जाएंगे बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में निरुद्ध बंदी अब सैनिटाइज होकर बैरकों में जाएंगे। मुख्य गेट के भीतर जेल प्रशासन ने सैनिटाइज टनल की व्यवस्था की है। बंदीरक्षक भी ड्यूटी की अदला-बदली के दौरान खुद को महफूज रख सकेंगे। जिला कारागार में आने वाले बंदियों को पहले से ही अलग बैरकों में रखा जा रहा है। सभी बंदियों की थर्मल स्कैनिंग भी हो रही है।
विज्ञापन

जिला कारागार में करीब सात सौ बंदी निरुद्ध है। कोरोना महामारी के चलते गत दिनों विचाराधीन बंदियों व कुछ कैदियों को जेल से पैरोल पर रिहा किया जा चुका है। जेल के बंदीरक्षकों की ड्यूटी भी बदलती रहती है। हर दिन कोई न कोई बंदी जेल भेजा जाता है और कुछ जेल से बाहर जाते हैं। बंदियों की सुरक्षा के मद्देनजर शासन के निर्देश पर जेल गेट के मध्य सेनेटाइज टनल लगवाया गया है। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने व्यवस्था कराई। सैनिटाइज टनल से होकर बंदी व बंदीरक्षक गुजरेंगे।
बैरकों में निरुद्ध बंदियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है। फिर भी एक साथ रहने के कारण उनमे कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए जेल प्रशासन ने व्यवस्था की है। जेल अधीक्षक आरपी चौधरी ने बताया कि बंदीरक्षक भी ड्यूटी बदलने पर सैनिटाइज होकर जाएंगे। बाहर से आने वाले बंदियों के साथ ही पहले से निरुद्ध बंदियों को सैनिटाइज कराया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें