फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मॉस्क के निकले युवक, लगानी पड़ी मेढक दौड़

विज्ञापन
youth met without mask. punished by police - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बिना किसी काम के शहर का चक्कर लगाने वाले लोग सीसीटीवी में कैद हो रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। बिना मास्क लगाए चौक घंटाघर के करीब चक्कर लगा रहे लोगों की रविवार को शामत आ गई। ऐसे लोगों को पुलिस अजीबोगरीब सजा सुनाती रही। सभी को मेढक दौड़ लगाने की सजा सुनाई जाती रही। 23 बाइकों का ईचालान भी हुआ।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर लोगों का घरों से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। मास्क लगाकर ही लोग बाहर निकले। इसके बाद भी लोग मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे। रविवार को लाकडाउन में छूट के समय के बीच भी लोग बिना मास्क के चक्कर लगा रहे थे। कोई बाइक से तो कोई पैदल ही गुजर रहा था। इन लोगों की तस्वीरें कैमरे में कैद होती रहीं। ऐसे में चौक घंटाघर के आसपास सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी सख्त नजर आए। अभी तक लोगों से उठक बैठक कराई जाती थी या फिर उनकी पिटाई होती थी लेकिन ऐसा नहीं देखने को मिला।
पुलिसकर्मियों ने बिना मास्क घूम रहे लोगों को मेढक दौड़ लगवा दी। जिसे देख हर कोई हैरत में पड़ गया। यह क्रम दिन भर चलता रहा। हालांकि बाद में बिना मास्क लगाए गुजरने वाले लोग नदारद हो गए। शहर में बिना किसी काम के घूम रहे 23 बाइकों का पुलिस ने ईचालान किया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि बिना मास्क लगाए लोगों पर सख्ती जारी है। ताकि दूसरे लोग भी मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें