फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव पहुंचने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
संग्रामगढ़ के रायकाशीपुर में शराब पीने से मरे युवक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रायकाशीपुर में शव पहुंचते ही मचा कोहराम
विज्ञापन

तीन मौतों से इलाके में सनसनी, दो का हुआ अंतिम संस्कार
बाबागंज विधायक भी पहुंचे मृतकों के घर, जताई संवेदना
कुंडा। ईंट भट्ठे पर शराब पीने से कथित रूप से तीन मजदूरों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के ग्रामीण भी जुट गए। दो शवों का बुधवार को अंतिम संस्कार हो गया। जबकि तीसरे का शव बुधवार देर शाम पहुचा। बाबागंज विधायक मृतकों के घर पहुंचकर संवेदना जताई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रायकाशीपुर निवासी फूलचंद सरोज पुत्र रामाधार सरोज, राजेश कुमार पुत्र शिवबरन, राकेश पुत्र हरिश्चंद्र लखीमपुर स्थित ईंट भट्टे पर काम करने के लिए गए थे। सोमवार की शाम उनकी शराब पीने से हालत बिगड़ गई। यह देख साथी सभी को लेकर घर के लिए भागे। रास्ते में राकेश और राजेश की मौत हो गई। जबकि उधर फूलचंद्र की हालत खराब होने पर ऊंचाहार के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकेश व राजेश का शव लेकर साथी घर आ गए। शव देखते ही कोहराम मच गया। उधर देर शाम इलाज के दौरान फूलचंद्र की भी मौत हो गई। बुधवार को दिन में राकेश व राजेश के शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। फूलचंद्र का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम को पहुंचा। इलाके में तीन-तीन मौतें होने के चलते बुधवार को गांव में कोहराम मचा रहा। घटना की जानकारी के बाद बाबागंज विधायक विनोद सरोज मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। कहा कि पूरा राजा भैया परिवार उनके साथ है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें