फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार-बार डिमांड के बाद भी नहीं मिल रहा सेनेटाइजर और मॉस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए बार-बार डिमांड भेजने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग को सेनेटाइजर और मॉस्क मुहैया नहीं कराया जा रहा है। जिले में भले ही अभी तक एक भी मरीज नहीं मिले हैं, मगर लोग घबराए हुए हैं।
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ और आगरा में कोरोना के मरीज मिलने के बाद लोग घबराए हुए हैं। योगी सरकार ने स्कूल, और कॉलेजाें के साथ विश्वविद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। सीएमओ को अलग से सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार करने का आदेश दिया है, लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करने को कहा है, मगर बेल्हा में ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। सरकारी स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो प्राइवेट विद्यालय और कोचिंग सेंटर जहां खुल रहे हैं वहीं मॉल, सरकारी अस्पतालों के साथ नर्सिंगहोम और स्टेशन के साथ बस स्टैंड व मेडिकल स्टोरों पर कहीं पर सेनेटाइजर व मॉस्क नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारी और चिकित्सक खुद बिना मॉस्क के काम कर रहे हैं।
सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीज चिकित्सकों से मॉस्क और सेनेटाइजर की मांग करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि सीएमओ मॉस्क और सेनेटाइजर की तीन बार डिमांड कर चुके हैं, मगर अभी तक उन्हें मुहैया नहीं कराया गया। ऐसे में वे अपने कर्मचारियों को मॉस्क व सेनेटाइजर नहीं वितरण कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कचहरी में कैंप लगाकर आने-जाने वालों की बुधवार को थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही थी। जांच के दौरान चार लोगों में तेज बुखार पाया गया। जांच करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऐसे मरीजों को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल जाने को कहा। वहां पर मौजूद लोगों ने अफवाह उड़ा दी कि चार लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इससे कचहरी के अधिवक्ता और वादकारी घबरा गए। हालांकि जांच कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों को बताया कि किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें