फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भी कोरोना का खौफ: बंदियों से एक ही दिन मिल सकेंगे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में भी कोरोना वायरस का खौफ पहुंच गया है। अब बंदियों से मुलाकात करना आसान नहीं होगा। परिवार का कोई भी करीबी सदस्य सप्ताह में केवल एक दिन ही मिल सकेगा। मुलाकातियों के साथ ही बंदियों के हाथ साबुन से धुलवाए जा रहे हैं। दोनों को मुलाकात के समय करीब भी नहीं आने दिया जा रहा। जेल में कोरोना के खौफ को लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक वीके चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर कारागार में भी एहतियात बरती जा रही है। बंदियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। सभी को अस्पताल में तैनात चिकित्सक बचाव के टिप्स भी दे रहे हैं। बैरकों में बड़ी संख्या में बंदी निरुद्ध हैं। उन्हें कोरोना से बचाने के लिए अब निरुद्ध बंदियों से परिवार का एक करीबी सदस्य केवल एक दिन ही मुलाकात कर सकेगा। वहीं मुलाकात करने वाले लोगों को पहले हाथ अच्छी तरह धुलवाया जा रहा है। उनके द्वारा लाए गए सामानों की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सेनेटराइज की व्यवस्था भी होगी। परिसर में साफ-सफाई के साथ मुलाकात के दौरान बंदियों व मुलाकातियों के बीच दूरी बना दी गई है। मुलाकात के बाद बंदी जब बैरकों में जाते हैं तो उनके भी हाथ धुलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें