फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : प्रेमी की शादी हो जाने पर युवती ने फांसी लगाकर दी जान, बगीचे में पेड़ से लटकता मिला शव

Wed, 04 Jun 2025 06:25 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

थाना कंधई क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 21 वर्षीय एक दलित युवती फांसी लगाकर जान दे दी। कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग गांव के एक सवर्ण युवक से चल रहा था। इसी बीच लड़के की शादी स्वजातीय समाज की लड़की से हो गई।
विज्ञापन
युवती का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कंधई क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 21 वर्षीय एक दलित युवती फांसी लगाकर जान दे दी। कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग गांव के एक सवर्ण युवक से चल रहा था। इसी बीच लड़के की शादी स्वजातीय समाज की लड़की से हो गई। इसके बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी फिलहाल जिला कारागार में बंद है।

विज्ञापन


कई सालों से दलित युवती और सवर्ण युवक का प्रेम प्रपंच चल रहा था। अप्रैल माह में लड़के की शादी स्वजातीय समाज की लड़की से हो गई। इसका विरोध दलित युवती और उसके परिवार ने किया और दबाव बनाकर शादी रोकने की कोशिश की। बावजूद इसके युवक की शादी हो गई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने शादी के बाद प्रेमी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बावजूद प्रेमिका तनाव में रहने लगी। बुधवार को उसने बगीचे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें