फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट्रोफा खाकर चार बच्चे गंभीर

Thu, 20 Oct 2016 11:46 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
पंजीरी खाकर बच्‍चे बीमार हो गए
विज्ञापन
रानीगंज थाना क्षेत्र के थरिया गांव में गुरुवार को जेट्रोफा का फल खाने के कारण चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी एक-एक कर अचेत हो गए। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। आननफानन में उन्हें रानीगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


थरिया गांव में बस्ती के बगल जेट्रोफा के पौधे हैं। गुरुवार को गांव निवासी निवासी असलम (8) पुत्र सलीम व उसकी छोटी बहन अफरीन (6), अकरम (7) पुत्र दीन मोहम्मद व लकी (9) पुत्र अनिल खेलते-खेलते बाग की तरफ पहुंच गए। वहां बच्चों ने जेट्रोफा का फल तोड़कर खा लिया। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद सभी अचानक बेहोश हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इस बीच बाग की तरफ से लौटे गांव के ही एक युवक ने बताया कि सभी वहां बैठकर जेट्रोफा का फल खा रहे थे। इस पर उन्हें तत्काल रानीगंज सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर बताते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें