फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कोर्ट मैरिज के बाद जबरन पढ़वाया निकाह फातिहा, कराया धर्म परिवर्तन, पति और मौलवी समेत सात गिरफ्तार

Wed, 02 Jul 2025 07:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
कंधई पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवती को जबरन धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना में पुलिस जुट गई है। कंधई इलाके की रहने वाली युवती को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर घर से भगा ले गया। कोर्ट मैरिज करने के बाद सुल्तानपुर में अपने मामा इसराइल के घर 25 मई को जबरन निकाह फातिहा पढ़वाते हुए धर्म परिवर्तन करा दिया। धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर पति समेत ससुरालीजनों ने उसके साथ बदसलूकी भी की।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए सुरालीजनों ने युवती को मारपीट कर घर से भगा दिया। युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार आरोपियों के गिरफ्तारी का आदेश दिया। कंधई थाना प्रभारी गुलबाचंद सोनकर ने हमराहियों के साथ आरोपियों को मजिस्ता मोड़ से गिरफ्तार किया। युवती ने मामले की शिकायत कंधई थाने में की थी। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

निकाल पढ़ाने वाला मौलवी भी गिरफ्तार

युवती को फातिहा निकाह पढ़वाने वाले मौलवी कंधई के दोहरी तकिया निवासी शमीम को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कंधई के हरदतपुर निवासी पति मिराज, जेठ फिरोज, ससुर मकसूद के साथ सुल्तानपुर जिले के धम्मौर थाना क्षेत्र के भाई निवासी मामा इसराइल, अंतू के सेतापुर निवासी अकरम और ननद को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें