फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सांड के हमले से युवक की मौत, दर्जनभर ग्रामीणों को निशाना बना चुका है

Wed, 02 Jul 2025 07:15 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी लालमन चौरसिया (44)  पुत्र जवाहरलाल बाएं हाथ से दिव्यांग था। उसकी शादी विवाह नहीं हुआ था वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था।
.
विज्ञापन
सांड़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा भवानीगंज निवासी लालमन चौरसिया (44)  पुत्र जवाहरलाल बाएं हाथ से दिव्यांग था। उसकी शादी विवाह नहीं हुआ था वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। बुधवार की सुबह वह शौच के लिए गांव के बगल खेतों की तरफ गया था तभी  अचानक आवारा सांड ने हमला उसपर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया । परिजन उसे इलाज के लिए लखपेड़ा स्थित निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान  ओमानंद द्विवेदी ने मामले की सूचना पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिया  जिस पर लखपेड़ा चौकी के सिपाही मौके पहुंचे और घटना की जांच की ग्राम प्रधान ओमानंद द्विवेदी ने बताया कि अब तक सांड के हमले से दर्जन से भी अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ।लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी सांड को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है।

सांड को पकड़ने के लिए वन विभाग को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा ।बीडीओ  बाबागंज को आवारा सांड को पड़कर गौशाला में भेजने के लिए निर्देशित किया गया है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पति सिंह एसडीएम कुंडा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें