फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शादी से इन्कार करने पर युवती ने फंदे से झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर युवती ने घर के भीतर फंदे से झूलकर जान दे दी। कमरे से सुसाइड नोट भी पुलिस के हाथ लगा है। भाई ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

सांगीपुर पुलिस के अनुसार टोडरपुर निवासी अर्जुन सिंह की 18 वर्षीय बेटी अंशिका सिंह का उदयपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक विद्यालय में साथ-साथ पढ़ते थे। बीते कुछ माह से प्रेमी के साथ अंशिका की अनबन चल रही थी। प्रेमी उससे न तो ठीक से बात कर रहा था और न ही उसका फोन उठा रहा था।
शुक्रवार को युवती का आरोपी युवक से बात हुई। उसने शादी करने से मना कर दिया। जिससे क्षुब्ध होकर शुक्रवार की शाम अंशिका ने कमरे के भीतर पंखे के हुक के सहारे फंदे पर लटककर जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। छानबीन के दौरान कमरे से युवती का लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतका के चचेरे भाई सत्यम सिंह ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। सांगीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में शादी से इन्कार के बाद प्रेमिका ने आत्महत्या की है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें