फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर सील हुआ ऊछापुर गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने और जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी प्रशासन बेखबर बना रहा। गुरुवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रशासन की नींद खुली और ऊछापुर गांव को सील किया। गांव के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों की डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के ऊछापुर गांव में बीते पांच जुलाई को कोरोना का मामला सामने आया था। यहां मिला मरीज मुंबई में पीड़ित हुआ और चुपके से घर भाग आया।
इसकी जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग ने पांच जुलाई की रात कोरोना पीड़ित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराते हुए जिलाधिकारी का रिपोर्ट भेजी। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने मंगलवार को गांव को हॉटस्पाट घोषित करते हुए अस्थायी रूप से सीलकर ग्रामीणों की जांच का आदेश जारी कर दिया। डीएम के आदेश के बाद भी बुधवार को लापरवाह पुलिस-प्रशासन ने गांव को सील नहीं किया। अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर छपने के बाद पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार को सभी रास्तों पर ग्राम प्रधान मनोज सिंह की मदद से बैरिकेडिंग लगाकर गांव को सील कर दिया गया। सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा बैठाते हुए लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगा दिया गया। सैकड़ों लोगों की थर्मल स्कीनिंग करने के साथ ही संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजने की कवायद शुरू हो गई है।
विवाद में 13 के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस
पुराने मारपीट के मामले में तेरह के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के उदियापुर निवासी विजय सोनी का आरोप है कि पांच जुलाई को महेंद्र मौर्य, संगमलाल व विकास समेत चार अज्ञात लोगों ने रंजिश के चलते धावा बोलकर कुल्हाड़ी व लाठी डंडे से मारा पीटा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्ष की ओर से कुसुम देवी पत्नी संगमलाल मौर्य की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसी दिन विजय कुमार, पुत्तीलाल, संतोष, मख्खन, प्रिया व मुस्कान ने लाठी डंडे से मारापीटा व दहशत फैलाने के लिए अवैध असलहे से फायरिंग की। आरोपियों के खिलाफ बलवा व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

सई नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं को रहना होगा सतर्क
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को रामपुर खास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान तिवारी ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए गए प्रबंधों को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने ग्रामीणों व बाजार वासियों को मॉस्क का वितरण किया। इसके बाद पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी बाबा घुइसरनाथ धाम पहुंचेे और सई नदी में बढ़ते जलस्तर के बीच महिला व पुरुष स्नान घाटों की हकीकत देखी। उन्होंने लोगों से घाट पर स्नान करते समय सावधान रहने का आह्वान किया। तिवारी ने कहा कि उफनाई सई नदी से घाटों पर प्रशासन को अलर्ट रहना होगा। उन्होंने बाबा धाम में भगवान भोलेनाथा का दर्शन पूजन कर लोगों के लिए मंगलकामना की। मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने को कहा। इससे पहले तिवारी ने ओरीपुर नौगीर, कुंभीडीहा, जमालपुर, पेड़रिया, नसीरपुर, रायपुर तियांई आदि गांवों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पवन शुक्ल, दृगपाल यादव, भूपेंद्र सिंह, सुधीर तिवारी, अंशुमान तिवारी, रामबोध शुक्ल, आशुतोष मिश्र, ओम पांडेय, फक्कड़ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें