तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने प्रशासनिक लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तहसीलदार गरिमा वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन भी किया।
संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबुज पांडेय व पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
अधिवक्ताओं ने किसानों की खतौनी में व्याप्त त्रुटियों को शीघ्र दुरुस्त कराने और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में हो रहे अनावश्यक विलंब को समाप्त करने की भी मांग की। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल, शैलेंद्र शुक्ला, अशोक शुक्ल, सुशील शुक्ल, हरकेश पटेल, विपिन शुक्ल, प्रमोद सिंह, लाल विनोद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।