फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तहसीलदार के विरोध में अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर नारेबाजी की। विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर स्थित न्यायालयों में तालाबंदी करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

तहसील गेट पर मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में डीएम से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करने की बात कही। दि बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि तहसीलदार के विरोध में आंदोलन जारी है। इस दौरान श्याम लाल कुरील, श्रीचंद्र केसरवानी, तीरथराज मिश्र, जितेंद्र चौरसिया, शोभनाथ द्विवेदी, धर्मराज पटेल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें