फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को हाथ में काला फीता बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मानदेय का भुगतान कराए जाने की मांग की। स्वास्थ्य विभाग में 1025 एनएचएम संविदा कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों को मार्च, अप्रैल का मानदेय नहीं मिला है। इससे स्वास्थ्यकर्मियों की आर्थिक स्थित खराब हो गई है। कुंडा, लालगंज, पट्टी, रानीगंज, गौरा, बाघराय समेत अन्य सीएचसी पर तैनात कर्मचारियों ने सोमवार को हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
सीएचसी कुंडा के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशीष दुबे ने कहा कि 20 मई तक समस्त एनएचएम संविदाकर्मी काला फीता बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। कहा कि यदि मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो 21 मई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. हिमानी, डॉ. नसरीन, डॉ. वर्षा, रमेश सिंह यादव, शिवशंकर, शोभा, प्रीति, सुमन, श्वेता, साधना, चंद्र मौली, शिशिर व अंकित पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें