फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथियों पर मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो व लेखपाल से हुई मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं पर केस दर्ज होने और उनकी तहरीर पर केस नहीं लिखे जाने से नाराज वकीलों ने सोमवार को तहसील में फिर हंगामा किया। कार्यालयों में तालाबंदी कर जमकर नारेबाजी की। हालांकि एसडीएम और सीओ के तहसील में नहीं होने से मामला आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के ताजउद्दीनपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण शुक्ल कुंडा में अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 29 जून की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह राजस्व निरीक्षक कीर्तिकांत श्रीवास्तव के पास एक प्रार्थना पत्र के बारे में जानकारी लेने गए थे। बातचीत के दौरान वह आक्रोशित हो गए और उनकी फाइल फाड़कर फेंक दी। इस दौरान मारपीट भी हुई। एसडीएम ने श्रीकृष्ण की तहरीर पर एसएचओ को आरोपों की विस्तृत जांच कर कार्रवाई को निर्देशित किया।
कोतवाल ने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके चलते अधिवक्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को कचहरी खुलने पर अधिवक्ताओं ने करीब 11 बजे फिर से हंगामा शुरू कर दिया। तहसील में तालाबंदी कर दी। हालांकि सोमवार को एसडीएम और सीओ के नहीं होने से कोई बात आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें