फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का घेराव कर अधिवक्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
लालगंज में सीओ कार्यालय पर सीओ का घेराव करते वकील। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के घर हुईं चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर साथियों ने सीओ का घेराव कर हंगामा किया। बृहस्पतिवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, महामंत्री प्रवीण यादव व पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर साथियों के उत्पीड़न व उनके घर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आक्रोश अधिवक्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए सीओ दफ्तर पहुंच गया। यहां सीओ जगमोहन सिंह का घेराव कर अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। सीओ ने समझाने का प्रयास किया तो अधिवक्ताओं से उनकी नोकझोंक हो गई। अधिवक्ताओं का आरोप था कि सीओ का बात करने का तरीका ठीक नहीं था।
कुछ देर गहमागहमी के बाद सीओ के साथ अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। जिसमें अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए साथियों के घर हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने की मांग की। सीओ जगमोहन सिंह ने अधिवक्ताओं के घर हुई चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी, दिनेश सिंह, हरिशंकर द्विवेदी, कालिका प्रसाद पांडेय, राजेश तिवारी, संदीप सिंह, विनय शुक्ल, घनश्याम मिश्र, हेमंत पांडेय, सिंटू मिश्र, शैलेंद्र शुक्ल, मस्तराम पाल, दीपेंद्र तिवारी, हरिश्चंद्र पांडेय, सुशील शुक्ल, केवी सिंह, बीडी पटेल, अंबुज पांडेय, शिवाकांत शुक्ल, नामवर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें