फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे से लटकता मिला अधिवक्ता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चंघईपुर के रहने वाले अधिवक्ता कीर्तिमान सिंह उर्फ शुभम सिंह का शव रविवार की रात घर के भीतर कमरे में फंदे से लटकता मिला। आनन-फानन में फंदे से नीचे उतारकर परिजन मानधाता पीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन


चंघईपुर निवासी 24 वर्षीय अधिवक्ता कीर्ति मान सिंह उर्फ शुभम सिंह जिला सत्र न्यायालय में दो साल से प्रैक्टिस करते थे। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम वह अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद बगल स्थित कच्चे मकान की ओर गए। काफी देर तक नजर न आने पर परिजन खोजबीन करने लगे। पुराने मकान पर बड़ेर से शुभम सिंह का शरीर लटकता देख परिजन चीख पड़े।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों की मदद से शुभम को नीचे उतारा और आनन-फानन में मानधाता पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर पहुंचे। उनके पिता अवधेश बहादुर सिंह का निधन हो चुका है। वे दो भाइयों में छोटे थे। तीन बहनें डेजी, सेबी व शिवानी हैं। रोते हुए मां सरिता अचेत हो गई। साथी की मौत की खबर मिलने पर मुख्यालय से बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी पहुंचे। चर्चा है कि कीर्तिमान सिंह की शादी को लेकर भी तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें