सदर तहसील में शपथ ग्रहण करते तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। अधिवक्ता
तहसील बार एसोसिएशन सदर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की देर शाम सदर तहसील परिसर में संपन्न हुआ। समारोह में अतिथियों ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। बार की एकता, गरिमा एवं अधिवक्ताओं के सम्मान को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष बालेंद्र भूषण सिंह, महामंत्री अभिनव मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, राजकुमार सिंह व पवन कुमार, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार ओझा, प्रकाशन मंत्री वैभव सिंह, प्रशासन मंत्री मनीष सिंह, संयुक्त मंत्री गौरव शर्मा, पुस्तकालय मंत्री सर्वेश सिंह व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विनोद कुमार मिश्रा और अजय कुमार पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य अमर पाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह मौजूद रहीं।