फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी और तहसील में वकीलों ने जड़ा ताला

Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
मृत अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्र के परिजनों को आश्वासन के बावजूद मदद नहीं मिलने से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को कचहरी और तहसील में तालाबंदी कर न्यायिक कार्य का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने चेताया है कि जब तक जिला प्रशासन की ओर से दिया गया आश्वासन पूरा नहीं होता है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। इधर कचहरी और तहसील में पूरी तरह बंदी सफल रहने से दूर-दूर आए फरियादियों को वापस लौटना पड़ा।  
विज्ञापन


15 मार्च को अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से वकीलों की हड़ताल चल रही है। बुधवार को अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। कचहरी और सदर तहसील में तालाबंदी करने के साथ ही कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर वकीलों ने एकता का प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर कोर्ट और कार्यालयों को बंद कराते हुए चेताया कि  जिला प्रशासन ने मृत अधिवक्ता के लिए जो छह आश्वासन दिए हैं, उसे अविलंब पूरा किया जाए। अधिवक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ल ने बताया कि 29 मार्च को डीएम डा. आदर्श सिंह ने अपने आवास पर अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया था कि पांच अप्रैल तक सभी मांगें पूरी कर दी जाएंगी। उन्होेंने कहा कि अब आश्वासन से काम चलने वाला नहीं है, जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें