pratapgarh news : मृत अधिवक्ता की फाइल फोटो।
- फोटो : prayagraj
पत्नी के साथ घर जाते समय अधिवक्ता की बाइक में एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित गिर गए। जब तक आसपास के लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अधिवक्ता की घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बाघराय थाना क्षेत्र के नेवढ़िया निवासी अधिवक्ता समरबहादुर सिंह (53) पुत्र हरिशरण सिंह सोमवार की शाम विहार से अपनी पत्नी कंचन सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रात में रामपुरकोटवा के पास एक बाइक सवार पीछे से टक्कर मारते हुए भाग निकला। इससे अधिवक्ता दंपती गिरकर घायल हो गए। जब तक लोग उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करते। इसके पहले अधिवक्ता समरबहादुर सिंह की मौत हो गई। उधर पत्नी कंचन सिंह को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। अधिवक्ता के बेटे अभिषेक सिंह ने थाने में बाइक सवारों पर जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत
कुंडा(संवाद)। सड़क पार कर रहे वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके शव को कोतवाली ले आई। कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी राम सुचित यादव (73) पुत्र राम औतार मंगलवार की शाम करीब चार बजे घूमने के लिए निकला था। प्रयागराज- लखनऊ बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में सूचना परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बोलेरो की टक्कर से सास की मौत, दामाद घायल
तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाघराय थाना क्षेत्र के धुंधुरकीपुर मजरे फूलपुर मौरी निवासी चंदा देवी (55) पत्नी मोतीलाल सोमवार की शाम को अपने दामाद लोशनापुर निवासी राजाबाबू पुत्र बसंत लाल के साथ बाइक से महेशगंज थाना क्षेत्र के पनाहनगर निमंत्रण में आई थी।
शाम को वापसी में वह लोग महेशगंज थाना क्षेत्र के जोत का पुरवा गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठी चंदा देवी की मौत हो गई।जबकि बाइक चला रहा राजा बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को महेशगंज सीएचसी में भर्ती कराया। मृतका के बेटे त्रिभुवन सरोज की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।