फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा की टक्कर से अधिवक्ता की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बेकाबू इनोवा ने साइकिल सवार अधिवक्ता को शुक्रवार की देर रात टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ निवासी अधिवक्ता मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव (45) मालती इंटर कालेज के प्रबंधक थे। वह शुक्रवार को कालेज के काम के सिलसिले में फैजाबाद गए थे। वहां से देर रात वह ट्रेन से लौटे। रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद स्टैंड से साइकिल लेकर रात करीब 11 बजे अपने घर के लिए चल पड़े। एमडीपीजी कालेज के करीब पीछे से आई बेकाबू इनोवा ने अधिवक्ता की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच भंगवाचुंगी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर अधिवक्ता के परिजन अस्पताल पहुंचे। इस मामले में मृत अधिवक्ता के रिश्तेदार गोविंद नाथ श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें