फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहनों के रिश्ते के बीच जहर घोल रहे मिलावट खोर

विज्ञापन
sweet
विज्ञापन
भाई बहनों के रिश्ते के बीच मिलावटखोर जहर घोलने की तैयारी कर रहे हैं। रक्षाबंधन का पर्व करीब देखते हुए मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं। मिलावटी खोवा से मिठाई तैयार कर उसे दुकानों पर डंप किया जा रहा है। ताकि उसे रक्षाबंधन पर बेच सकें।।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्यौहार पर मिठाइयों के जरिए खुशियां बांटी जाती है। मुंह मीठा किए बिना तो त्यौहार ही अधूरा सा लगता है। अगर आप रक्षाबंधन पर बाजार से मिठाई खरीदने वाले हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि यह मिठाई आप व आपके परिवार के लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। दरअसल, त्योहारों के समय मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटखोर मावे व मिठाइयों में मिलावट करके उसकी मात्रा तो बढ़ा देते हैं, लेकिन उसकी गुणवत्ता खत्म हो जाती है। त्यौहार के पखवारे भर पहले ही मिलावटखोर रंग बिरंगी मिठाई तैयार कर डंप करने लगते हैं। त्यौहार के दो दिन पहले से बेचना शुरू कर देते हैं।
चीनी की मिठाइयां बिगाड़ रही सेहत
दरअसल मिठाई बनाने के लिए दूध, मावे और घी की आवश्यकता होती है, जिसकी मांग सबसे ज्यादा होती है। लेकिन खपत बढ़ाने के लिए मिलावटखोर इन उत्पादों को सोडा, डिटरजेंट, कास्टिक सोडा, यूरिया, शकरकंद, आलू के प्रयोग से तैयार करके बाजार में बेचते हैं। मिलावटखोरों द्वारा सिंथेटिक दूध, मावा और अन्य सामान धड़ल्ले से तैयार किया जाता है। इसमें प्रयोग होने वाली चीजें इतनी घातक होती हैं कि कल्पना भी नहीं की जा सकती। इतना ही नहीं दुकान को नामचीन बनाने और महंगे दामों में मिठाई बेचने के फेर में दुकानदार हानिकारक रंगों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के साथ पड़ रहा 15 अगस्त
रक्षाबंधन के त्यौहार के ही दिन 15 अगस्त पड़ रहा है। ऐसे में मिठाई की मांग बढ़ गई। सरकारी और प्राइवेट कार्यालय के साथ शैक्षिक संस्थान में 15
होली के त्यौहार पर जिस दुकानदार का नमूना फेल हुआ है उसके यहां खास कर नमूना लिया जा रहा है। मिठाई तैयार कर डंप करने वाले लोगों के गोदामों में अभियान चलाकर छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी। धीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें