फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क

Sun, 09 Aug 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घुइसरनाथधाम। सावन में घुइसरनाथधाम दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा। सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर परिसर की जांच के बाद गेट पर दो मशीनें लगा दी हैं। पंजाब और जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं के बाद प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


घुइसरनाथधाम में सावन माह के दौरान मेले में बड़ी संख्या में कई जिलों से श्रद्धालु और कावंड़िए दर्शन करने के लिए आते हैं। सोमवार व मंगलवार को यहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। माह भर मेला क्षेत्र श्रद्धालुओं से गुलजार रहता है। इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध कर रखा है। लेकिन बीते दिनों पंजाब व जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश में भी एलर्ट जारी कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर विशेष हिदायत सभी जिलों के अधिकारियों को दी है। इसको देखते हुए शनिवार को घुइसरनाथधाम में प्रशासन ने मंदिर के गेट पर दो मेटल डिटेक्टर मशीनें लगा दी हैं। मशीनों को लगाने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने मंदिर परिसर की जांच भी की।  अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि घुइसरनाथधाम में सावन में तमाम श्रद्धालु आते हैं। इसको देखते हुए सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन श्रद्धालुओं की भी सुरक्षा में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें