फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक मास: तीसरे शनिवार को शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ में अधिमास में शनिवार को जलाभिषेक करते श्रद्घालु। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अधिक मास के तीसरे शनिवार को पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक करने को श्रद्धालु उमड़े रहे। बाबा घुइसरनाथ, भयहरणनाथ, बेलखरनाथ धाम सहित जिले के पौराणिक शिवालयों एवं मंदिरों में भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूर, दूध, आदि अर्पित कर पूरे विधि-विधान से जलाभिषेक किया। दिनभर शिवालयों में हर-हर, बम-बम के जयकारे लगते रहे। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बाबा बेलखरनाथ धाम में भोर में ही कपाट खुल गया। सुबह करीब चार बजे गर्भगृह में महाआरती हुई। इसके बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो गया। भोर में हर-हर, बम-बम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। सुबह करीब 9 बजे के बाद क्षेत्रीय भीड़ पहुंचने लगी।
इससे परिसर में भी भक्तों का जमावड़ा लग गया। मंदिर प्रशासन द्वारा बराबर सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की जाती रही। दोपहर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। चौकी प्रभारी दीवानगंज अजय सिंह, अमित मिश्रा फोर्स के साथ धाम में तैनात रहे।
विज्ञापन

इस दौरान शीतला प्रसाद, लालबिहारी ओझा, अजीत ओझा, रमानाथ सिंह, सूरज माली, बद्री प्रसाद गिरी आदि मौजूद रहे। इसी तरह मांधाता क्षेत्र के बाबा भयहरणनाथ धाम में भी दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही हर-हर, बम-बम के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें