तहसीलदार आवास से लेकर चैंबर तक हंगामा करने वाले लेखपाल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पहले भी लेखपाल पर कार्य में लापरवाही का आरोप लग चुका है।
तहसील भवन में मंगलवार को लेखपाल संजय सिंह ने जमकर हंगामा किया था। शोर करते हुए लेखपाल तहसील के एक अधिकारी को गाली दे रहा था। तहसीलदार के आवास के सामने से लेकर चैंबर तक हंगामा करता रहा। लेखपाल की हरकत से तहसीलदार अरविंद कुमार ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस लेखपाल को पकड़कर थाने ले आई। मेडिकल जांच के लिए उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि लेखपाल शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इसके पूर्व भी उसके खिलाफ कई शिकायतें आ चुकी हैं। संवाद